-इच्छुक अभ्यर्थी 25 मई तक कर सकते हैं आवेदन
- अभ्यर्थियों की 6 जून को होगी प्रवेश परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में सत्र 2024-2025 के लिए बीबीए और बीसीए कोर्स में प्रथम वर्ष के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 25 मई तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की प्रवेश परीक्षा 6 जून को होगी।
दाखिले के लिए सभी आवेदन ऑफलाइन ही भरे जाएंगे। कॉलेज में बीबीए कोर्स में 40 और बीसीए कोर्स में 50 सीटें हैं। दाखिले के लिए अभ्यर्थी के 10वीं, 12वीं, आधार कार्ड, फोटो, चरित्र प्रमाणपत्र और हिमाचली बोनाफाइड की आवश्यकता है। दाखिले के लिए इच्छुक अभ्यर्थी महाविद्यालय के उच्च शिक्षा संस्थान सोसायटी विभाग से अपना फॉर्म लेकर जरूरी दस्तावेजों के साथ भर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तिथि 25 मई तक निर्धारित की गई है। इसके बाद अभ्यर्थियों की प्रवेश परीक्षा 6 जून को होगी। पीजीडीसीए के विभागाध्यक्ष अमर पाल सिंह ने बताया कि कॉलेज में बीबीए और बीसीए कोर्स में प्रथम वर्ष के लिए दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी जल्द से जल्द कॉलेज में दाखिला लें।