फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: घुमारवीं कॉलेज में बीबीए और बीसीए प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
चार जून को निकाली जाएगी पहली मेरिट सूची
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वामी विवेकानंद राजकीय कॉलेज घुमारवीं में बीबीए और बीसीए प्रवेश परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। अभ्यर्थी परिणाम कॉलेज की वेबसाइट पर देख सकते हैं। अभ्यर्थियों की प्रवेश परीक्षा 25 मई को हुई थी। यह जानकारी एचईआईएस के सदस्य सचिव डॉ. अतुल गुप्ता ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि किसी अभ्यर्थी को अपने परिणाम में किसी प्रकार की त्रुटि अथवा विसंगति प्रतीत होती है, तो वे अपनी आपत्ति 30 मई को दोपहर 2:00 बजे तक प्रस्तुत कर सकते है। साथ ही बीबीए, बीसीए प्रवेश की काउंसलिंग 1 और 2 जून को कॉलेज परिसर में आयोजित की जाएगी। सभी चयनित अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग में उपस्थित होना अनिवार्य रहेगा। पहली मेरिट सूची 4 जून को दोपहर 1 बजे निकाली जाएगी। अभ्यर्थियों की फीस 4 जून से 6 जून तक ऑनलाइन जमा होगी। दूसरी मेरिट सूची 8 जून को दोपहर 1 बजे निकाली जाएगी। अभ्यर्थी 8 जून से 10 जून तक फीस जमा करवा सकते हैं। तीसरी मेरिट सूची 11 जून को दोपहर 1 बजे निकाली जाएगी। अभ्यर्थी 11 जून से 13 जून तक फीस जमा करवा सकते हैं। कॉलेज में बीबीए और बीसीए कोर्स में विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं 1 जुलाई से शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें