फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सीएम के श्री नयना देवी दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारी की शुरू

Thu, 30 Jan 2025 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर के बचत भवन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक व उपस्थित जिला
विज्ञापन
-उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को बैठक में दिए दिशा निर्देश
विज्ञापन

-बोले, परियोजनाओं के शिलान्यास, उद्घाटन की करें तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के श्री नयना देवी जी के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लेकर उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक की अध्यक्षता में वीरवार को बचत भवन में बैठक हुई, जिसमें जिला प्रशासन के सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान जिन परियोजनाओं का उद्घाटन अथवा शिलान्यास प्रस्तावित है, उनकी सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी कर लें। अधिकारियों को प्रस्तावित सभा स्थल का निरीक्षण कर वहां आवश्यक व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त दौरे के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, जनसभा स्थल, हेलीपैड, परिवहन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कोई असुविधा न हो और सभी योजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास सुचारू रूप से संपन्न किया जा सके। बैठक में एडीसी डॉक्टर निधि पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार, एसडीएम अभिषेक कुमार गर्ग, सहायक आयुक्त नरेंद्र आहलूवालिया, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, विद्युत बोर्ड, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें