फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: निबंध लेखन प्रतियोगिता में अदिति ने प्राप्त किया पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
-जुखाला कॉलेज में सड़क सुरक्षा की क्लब की ओर से कराई गई स्पर्धा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में सड़क सुरक्षा क्लब और करियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से संयुक्त रूप से निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह ने की।
विज्ञापन


निबंध लेखन प्रतियोगिता में अदिति ने पहला, अंशिता चौधरी ने दूसरा और आस्था पाठक ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके लेखन कौशल को विकसित करने पर जोर दिया गया। प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनना और सड़क दुर्घटनाएं कम करने के साथ-साथ लेखन कौशल के बिंदुओं पर प्रकाश डाला। निबंध लेखन प्रतियोगिता में डॉ. राम प्रकाश चौहान, डॉ. प्रेमचंद, डॉ. विनोद कुमार, वरिष्ठ प्रोफेसर राजेश कुमार, डॉ. जसवंत सिंह सैनी, प्रो. वीरेंद्र शर्मा और डॉ. देवेंद्र ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। प्राचार्य ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता के समन्वयक प्रो. राजेंद्र और डॉ. राम प्रकाश चौहान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें