फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में घरेलू गैस सिलिंडरों व पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याप्त स्टॉक

Sat, 28 Mar 2026 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक में मौजूद अधिकारी। स्रोत: डीपीआरओ
विज्ञापन
घबराने की जरूरत नहीं, एडीसी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक
विज्ञापन

व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडरों की आपूर्ति में भी हुआ सुधार
व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की कुल दैनिक मांग का हो रहा 50 प्रतिशत आवंटन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में घरेलू गैस सिलिंडरों और पेट्रोलियम पदार्थों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। आम उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की घबराहट या चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में दी गई।
बैठक में राज्य सरकार की ओर से जारी अधिसूचना एवं दिशा-निर्देशों के तहत व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडरों के वितरण और घरेलू व व्यावसायिक गैस आपूर्ति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान ऑयल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने बताया कि वर्तमान में जिले में घरेलू गैस सिलिंडरों की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है। गैस एजेंसियों को उनकी व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की कुल दैनिक मांग का लगभग 50 प्रतिशत आवंटन किया जा रहा है, जिससे व्यावसायिक सिलिंडरों की आपूर्ति में पहले की तुलना में सुधार दर्ज किया गया है। राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति विभिन्न क्षेत्रों के लिए निर्धारित की गई है। इसके तहत शैक्षणिक संस्थानों एवं अस्पतालों को 37 प्रतिशत, होटल, रेस्टोरेंट व ढाबों को 36 प्रतिशत, सामाजिक कार्यक्रमों व सभाओं को 9 प्रतिशत तथा फार्मास्युटिकल उद्योग, सरकारी/पीएसयू/कॉरपोरेट/औद्योगिक इकाइयों एवं कैंटीन के लिए 9 प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि वे सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें और उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडरों की सुचारू आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा न आने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ब्रिजेंद्र पठानिया ने बताया कि जिले में 14 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं, जो उपभोक्ताओं की मांग के अनुसार नियमित रूप से गैस सिलिंडरों की आपूर्ति कर रही हैं। साथ ही पेट्रोलियम पदार्थों का भी पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए पेट्रोलियम मंत्रालय के निर्देशानुसार शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन की बुकिंग अंतराल लागू की गई है। इसके अलावा विभाग द्वारा नियमित निरीक्षण अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि अवैध भंडारण और कालाबाजारी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। आम नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर अपने गैस सिलिंडर की बुकिंग करवाएं, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके और आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनी रहे। इस समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और ऑयल कंपनियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें