फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा व्यक्ति ही नहीं, समाज को भी करता है तबाह : पराशर

विज्ञापन
छात्र पाठशाला बिलासपुर में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते थाना प्
विज्ञापन
छात्र पाठशाला बिलासपुर में पुलिस की पाठशाला का आयोजन
विज्ञापन

चिट्टे में होती है सिर्फ पांच प्रतिशत हेरोइन, बाकी जहरीले पदार्थ
नशा तस्करी के नए तरीके युवाओं के लिए जानलेवा
साइबर अपराध के बढ़ते खतरे पर चेताया
सही संगत और जागरूकता से मिलेगी नशे से मुक्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को तबाह करता है। एक व्यक्ति नशे की चपेट में आता है तो वह अपने साथ-साथ अपने परिवार और समाज का नुकसान पहुंचाता है। यह बात बिलासपुर सदर थाना प्रभारी राजेश पराशर ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में कही।
थाना प्रभारी ने युवाओं में तेजी से फैल रहे चिट्टा (हेरोइन) के खतरे की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को बताया कि इस नशे में मिलावट कर युवाओं को मौत के मुंह में धकेला जा रहा है। इसमें केवल पांच प्रतिशत हेरोइन होती है, बाकी हिस्से में दूसरे नशीले और जहरीले पदार्थ मिलाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि नशा तस्कर इसमें रैट प्वाइजन तक मिला रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशा तस्कर शुरू में बच्चों को जाल में फंसाने के लिए एक-दो बार मुफ्त में नशा उपलब्ध कराते हैं। जब बच्चा जाल में फंस जाता है तो उसका बाहर निकलना बहुत मुश्किल हो जाता है। ये नशा इतना घातक है कि बच्चे कब अपराध की ओर बढ़ जाते हैं, उन्हें पता ही नहीं चलता। समाज में बढ़ रहे अपराध का बड़ा कारण नशा है। बच्चे अपने ही घर में चोरी करने लग जाते हैं और माता-पिता से बातें छिपाने लगते हैं।
उन्होंने छात्रों को समझाया कि नशे से बचने का सबसे प्रभावी उपाय सही संगत, मजबूत इच्छाशक्ति और समय पर जागरूकता है। पुलिस चिट्टा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है, लेकिन समाज और युवाओं की भागीदारी से ही इसे पूरी तरह समाप्त किया जा सकता है।
इसके अलावा उन्होंने साइबर क्राइम पर छात्रों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि एक समय था जब ओटीपी से लोगों को गुमराह किया जाता था। अब साइबर अपराध बढ़ गया है। लोगों को एक व्हाट्सअप पर मैसेज आता है और उस पर क्लिक करते ही उनके बैंक खाते से साइबर ठग पैसा निकाल लेते हैं। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही इसका एकमात्र समाधान है।
कार्यक्रम में उन्होंने यातायात नियमों की जानकारी भी दी। मंच संचालन अध्यापक विकास ठाकुर ने किया। इस मौके पर उप-प्रधानाचार्य मंजू राणा, पुलिस आरक्षी नरेंद्र ठाकुर, होमगार्ड जवान ताहिर मोहम्मद, डीपीई गोपाल, राज कमल शर्मा सहित अन्य अध्यापक मौजूद रहे।
नशे से दूर रहने, साइबर अपराधों से बचाव और यातायात नियमों के पालन जैसी जानकारियां आज के समय में बेहद आवश्यक हैं। विद्यालय में ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से होने चाहिए ताकि बच्चे जागरूक रहें। वे सुरक्षित तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में आगे बढ़ सकें।
-श्याम लाल, प्रधानाचार्य, छात्र स्कूल बिलासपुर
पुलिस की पाठशाला ने मुझे नशे के दुष्परिणाम समझाए। मुझे पता चला कि नशा न सिर्फ स्वास्थ्य बल्कि भविष्य भी खराब करता है। साइबर अपराधों से सुरक्षित रहने और ऑनलाइन किसी भी लिंक पर बिना जांचे क्लिक न करने की सलाह बहुत काम की लगी।
-सुजल कुमार
कार्यक्रम में मुझे यह सीख मिली कि नशे से दूर रहना क्यों जरूरी है। साइबर अपराधी कैसे लोगों को फंसाते हैं, यह जानकर सतर्क रहने की समझ बनी। यातायात नियमों का पालन जीवन बचाता है। अब मैं परिवार और दोस्तों को भी इसका महत्व बताऊंगा।
-दिक्षित
मैंने जाना कि नशे के कारण युवा गलत दिशा में चले जाते हैं। परिवार पर भी बुरा असर पड़ता है। साइबर सिक्योरिटी के टिप्स बेहद उपयोगी लगे। हेलमेट, सीट बेल्ट और सड़क संकेतों का पालन कितना जरूरी है, यह बात अब और स्पष्ट हुई।
-पीयूष शर्मा
पहली बार समझ आया कि साइबर क्राइम कैसे होता है और हमारी छोटी-सी गलती कितना बड़ा नुकसान कर सकती है। नशा जीवन को अंधकार में ले जाता है। पुलिस अधिकारियों की बातें सुनकर यातायात नियमों का पालन करना जीवन की प्राथमिकता लगने लगा है।
-अभिनव कुमार
कार्यक्रम ने मुझे नशे से होने वाले खतरे और उससे बचने के तरीके समझाए। साइबर धोखाधड़ी से बचने के लिए मजबूत पासवर्ड और सतर्कता जरूरी है। यातायात नियमों के महत्व पर जो जानकारी मिली, वह जीवन भर काम आएगी।
विज्ञापन

-दीक्षांत शर्मा

छात्र पाठशाला बिलासपुर में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते थाना प्

छात्र पाठशाला बिलासपुर में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते थाना प्

छात्र पाठशाला बिलासपुर में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते थाना प्

छात्र पाठशाला बिलासपुर में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते थाना प्

छात्र पाठशाला बिलासपुर में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते थाना प्

छात्र पाठशाला बिलासपुर में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते थाना प्

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें