फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भराड़ी पुलिस ने दबोचा उद्घोषित अपराधी

Wed, 10 Feb 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
चेक बाउंस मामले में फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार शाम को एएसआई सत्यपाल की अगुवाई वाली टीम ने आरोपी को दधोल चौक के समीप गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


उसके खिलाफ भादंसं की धारा 174ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार दुनी चंद निवासी हंबोट चेक बाउंस के मामले में फरार चल रहा था। अदालत से उसे कई बार समन भेजे गए।

लेकिन वह अदालत के समक्ष पेश नहीं हुआ। लिहाजा, अदालत ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित करते हुए पुलिस को गिरफ्तार करने के आदेश दिए।

मंगलवार को पुलिस की टीम ने आरोपी को दधोल के समीप से गिरफ्तार कर लिया। एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उसे अदालत में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें