फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के आरोपी मौसा की पत्नी कल तक पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत संडियार के स्योथा गांव में हुए हत्याकांड के आरोपी मौसा की पत्नी को सोमवार को घुमारवीं न्यायालय में पेश किया गया। उसे 18 मई तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी महिला पर हत्याकांड में पति का साथ देने और सबूत मिटाने का आरोप है। पुलिस ने रविवार को खून से सने कपड़े और हत्या में इस्तेमाल किया गया दराट बरामद करने के बाद आरोपी मौसा की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

बता दें कि स्योथा गांव के निवासी अरविंद (31) और जगदीश कुमार (57) की गत वीरवार रात को आपस में कहासुनी हो गई थी। आरोपी है कि रिश्ते में मौसा लगने वाले जगदीश ने तैश में आकर अपने भांजे अरविंद की दराट से वार कर हत्या कर दी थी। डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने बताया कि आरोपी महिला से रिमांड के दौरान गहन पूछताछ की जाएगी। 18 मई को आरोपी दंपती को फिर से न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें