फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी बुआ और बेटा-बेटी चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। भराड़ी थाना के तहत दायरा गांव में नाबालिग छात्रा के आत्महत्या मामले में मंगलवार को गिरफ्तार रिश्ते की बुआ और उसके बेटा-बेटी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

गौर रहे कि गत 7 जून को दायरा क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई थी। पिता ने पुलिस को बयान दिया है कि बेटी की रिश्ते में लगने वाली बुआ और उसके बेटा-बेटी उनकी बेटी को अपने घर आने के लिए मजबूर करते थे। बुआ का बेटा लगातार उनकी बेटी को फोन करता था। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल भी जब्त कर लिया है। बुआ पिछले कई सालों से दायरा में अपने मायके ही रहती है। उसका 23 वर्षीय बेटा भी यही रहता है। बेटी की शादी हो चुकी है और वह आजकल दायरा आई हुई थी। पुलिस बिसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। पिता ने बयान दिया है कि आरोपी उनकी बेटी को अपने घर जबरदस्ती बुलाते थे। बुआ का बेटा फोन पर उनकी बेटी से बात करता था। पिता ने आरोप लगाया है कि यह तीनों ही उनकी बेटी की मौत के लिए जिम्मेवार हैं।
डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मामले की तहकीकात जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें