फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कुल्हाड़ी से हमला करने के आरोपी को 19 दिन बाद जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
पारिवारिक विवाद में रिश्तेदार की गर्दन पर कुल्हाड़ी से किया था वार
विज्ञापन

एक लाख के निजी मुचलके और दो जमानतियों पर रिहाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पारिवारिक विवाद में रिश्तेदार पर कुल्हाड़ी से हमला करने के आरोपी को 19 दिन बाद अदालत से जमानत मिल गई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने एक लाख रुपये के निजी मुचलके और समान राशि के दो जमानतियों पर रिहाई के आदेश दिए हैं। आरोपी 25 अक्तूबर से न्यायिक हिरासत में था।
मामला बरमाणा थाना में 24 अक्तूबर को दर्ज हुआ था। पुलिस के अनुसार आरोपी का अपनी भाभी से विवाद चल रहा था। इसी सिलसिले में भाभी का भाई दो रिश्तेदारों के साथ गांव भोली स्थित उसके घर पहुंचा। कहासुनी के बाद लौटते समय आरोपी ने शिकायतकर्ता को रास्ते में रोककर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी उसकी गर्दन पर लगी और उपचार के दौरान आठ से नौ टांके लगाने पड़े। पुलिस ने बाद में मामले में हत्या के प्रयास की धारा भी जोड़ दी।
विज्ञापन

बचाव पक्ष ने दलील दी कि कुल्हाड़ी बरामद हो चुकी है और शिकायतकर्ता के बयान दर्ज हैं। चिकित्सकीय राय में चोटों को साधारण बताया गया है। सरकारी पक्ष ने जमानत का विरोध करते हुए गवाहों को धमकाने की आशंका जताई।
विज्ञापन

अदालत ने कहा कि जांच काफी आगे बढ़ चुकी है। केवल आरएफएसएल की रिपोर्ट लंबित होने के आधार पर आरोपी को हिरासत में रखना उचित नहीं है। आरोपी को हर महीने की 10 तारीख को संबंधित थाने में हाजिरी देनी होगी। साथ ही शिकायतकर्ता और गवाहों से संपर्क करने तथा साक्ष्यों से छेड़छाड़ करने पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें