पुलिस को मिली सफलता, तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बीएसएनएल के कंदरौर स्थित स्टोर से तार चोरी करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर तारें बरामद कर हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार बीएसएनएल अधिकारियों की ओर से शिकायत प्राप्त हुई थी कि कंदरौर स्थित बीएसएनएल स्टोर से टावर में इस्तेमाल होने वाली तारों को चोरी कर लिया गया है।
शिकायत मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। जांच के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन को चेक किया। तलाशी लेने पर वाहन से बीएसएनएल स्टोर से चोरी की गई तारें बरामद हुईं। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए अवतार सिंह पुत्र कृष्ण सिंह निवासी गांव पराऊं झंडूता को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी अभिषेक धीमान ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से चोरी की वारदात को लेकर पूछताछ कर रही है।