फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला करने वाला तीसरा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटे ने तीनों को 9 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेजा, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
विज्ञापन

होली के दिन जानलेवा हमले में रविपाल हुए हैं गंभीर रूप से घायल

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। होली के दिन ग्राम पंचायत पट्टा के पूर्व प्रधान रवि पाल पर जानलेवा हमला करने वाले तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रवि पाल गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 9 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन

रवि पाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि कसोहल पुल के पास आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की थी। इसी रंजिश के चलते 10 से 15 युवक गाड़ियों में सवार होकर उनकी दुकान पर पहुंचे और हमला कर दिया। दुकान में भी तोड़फोड़ की। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि मामले में पहले ही मनीष कुमार (33) निवासी गांव टिकरी और सनी चंदेल (40) निवासी भदरोग को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने अब तीसरे आरोपी नवीन निवासी भदरोग को भी गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 9 मार्च तक पुलिस रिमांड में भेजा गया है। उन्होंने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।हमले में गंभीर रूप से घायल रवि पाल का उपचार अस्पताल में चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें