फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भराड़ी पुलिस ने चोरी हुआ मोबाइल किया बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। पुलिस थाना भराड़ी में चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 4 सितंबर को पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता हेम राज ने पडयालग स्थित घर से मोबाइल फोन और करीब 8,000 से 9,000 रुपये नकद चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके आधार पर आरोपी अजीत कुमार उर्फ काकू (29) निवासी गांव पडयालग, डाकघर दधोल, तहसील घुमारवीं को तलाश कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी हुआ मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें