फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: दधोल पुल पर लगातार हो रहे हादसे, वाहन चालक परेशान

Sun, 17 Nov 2024 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
घुमारवीं में शिमला - धर्मशाला नेशनल हाइवे पर दधोल पुल । संवाद
विज्ञापन
-हादसों को रोकने के लिए नहीं उठाए जा रहे उचित कदम
विज्ञापन

-संपर्क सड़क साथ होने से आपस में टकरा रहे वाहन

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के तहत शिमला-धर्मशाला नेशनल हाईवे पर दधोल पुल के पास पिछले छह माह के दौरान से एक दर्जन से अधिक हादसे हो चुके हैं। इन सड़क हादसों में कई वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। ऐसे में यहां हो रहे हादसों को रोकने के लिए विभाग की तरफ से कोई भी उचित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

दधोल पुल के समीप सड़क के दोनों तरफ गाड़ियां खड़ी रहती हैं। इस कारण हाइवे के गुजरने वाले वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस जगह से जरोड़ा, केट, खसवीं, बाह, देहलवीं के लिए भी संपर्क सड़क है। यह सड़क मुख्य सड़क से मिलती है। हर समय इस सड़क पर आवाजाही लगी रहती है। जैसे ही संपर्क सड़क से कोई वाहन मुख्य हाईवे पर पहुंचता है अचानक हादसों का शिकार हो जाता है। हाईवे पर तीखी उतराई होने के कारण वाहनों की रफ्तार भी ज्यादा होती है। सड़क किनारे वाहन खड़े होने के कारण हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को संपर्क सड़क से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते हैं। जो हादसों का कारण बन जाते हैं। नजदीक सरकारी स्कूल होने के चलते सुबह और शाम के समय ज्यादा भीड़ होती है। ऐसे में यहां सुरक्षा की दृष्टि से उचित कदम उठाने बेहद जरूरी हैं। पिछले छह माह के दौरान एक दर्जन से अधिक गंभीर दुर्घटनाएं यहां पर हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों में अश्वनी राणा, राकेश, अजय, दिनेश आदि ने कहा कि यहां दधोल पुल के समीप हादसों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बस स्टॉप होने के कारण यात्री भी यहां खड़े रहते हैं। वहीं तीखी उतराई व जरोड़ा संपर्क सड़क होने के चलते यहां पर चहल-पहल काफी रहती है। ऐसे में संबंधित विभाग को यहां उचित कदम उठाते हुए सुरक्षा मानक स्पीड ब्रेकर लगाने जरूरी हैं ताकि हादसों को रोका जा सके। इस संदर्भ में एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी ने कहा कि सड़क हादसों को रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। संबंधित विभाग को जरूरी दिशा निर्देश देते हुए वहां पर सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें