बिलासपुर। सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिलासपुर के सारली में रविवार को कार और ट्रक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार सारली के पास जा रहे एक ट्रक और कार में टक्कर हो गई। कार सवार तीन लोग घायल हो गए। दो घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। एक घायल का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है। डीएसपी संजय शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।