फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वारघाट में ओवरटेक करते ट्रक से टकराई कार, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट (बिलासपुर)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग चंडीगढ़-मनाली पर स्वारघाट से करीब 5 किलोमीटर दूर पुलाचड़ नामक स्थान पर शुक्रवार सुबह करीब दो बजे ओवरटेक करते एक कार सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हुए हैं। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें सिविल अस्पताल आनंदपुर साहिब रेफर किया गया है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार तीन कार सवार पंजाब के जालंधर के हैं। जबकि एक सुंदरनगर जिला मंडी का रहने वाला है। दो कार सवारों की हालत गंभीर बताई जा रही है जिन्हें पीएचसी स्वारघाट की 108 एंबुलेंस में उपचार के बाद सिविल अस्पताल आनंदपुर साहिब ले जाया गया है। वहीं दो को मामूली चोटें आई हैं। कार सवार पेशे से फोटोग्राफी का काम करते हैं। जिला ऊना में फोटो शूट करने के बाद कार नंबर पीबी 32 वी 4052 में सुंदरनगर में शादी समारोह की फोटो शूट करने जा रहे थे कि स्वारघाट के पास हादसा हो गया। हादसे का कारण कार चालक द्वारा गलत ओवरटेक बताया जा रहा है।
हादसे की सूचना मिलने के बाद स्वारघाट पुलिस भी मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। घायलों की पहचान निखिल शर्मा (22) पुत्र विकास शर्मा निवासी सुंदरनगर मंडी, अमरजीत (21) पुत्र रामकुमार, लखबीर सिंह (40) पुत्र वेद प्रकाश व शम्मी (26) पुत्र धर्मेंद्र शर्मा तीनों निवासी गुराह जालंधर पंजाब के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें