फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पर पलटी तेज रफ्तार बाइक, दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा (बिलासपुर)। पुलिस थाना बरमाणा के अंतर्गत एनएच-205 पर न्यू पंजाबी ढाबा के पास एक बाइक सड़क पर पलट गई। चालक और बाइक पर पीछे बैठे युवक को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बाइक चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार एनएच-205 पर मुकाम बखैल न्यू पंजाबी ढाबा के पास एक मोटरसाइकिल एचपी 21ए-6582 अनियंत्रित होकर पलट गई। बाइक को अजय कुमार पुत्र दौलतराम गांव भराथू चला रहा था। शम्मी ठाकुर पुत्र काली दास गांव भराथू तहसील सदर जिला बिलासपुर पीछे बैठा था। हादसे में दोनों युवकों को चोटें आई हैं। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया। हादसा बाइक को तेज रफ्तार से चलाने के कारण हुआ है। पुलिस थाना बरमाणा में अजय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। डीएसपी संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि हादसे में दोनो युवकों को चोटें आई हैं। हादसा बाइक की तेज रफ्तार होने से हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें