बरमाणा(बिलासपुर)। बरमाणा थाना के तहत बल्ग का घाट के पास पैदल चल रहे युवक को पिकअप जीप ने टक्कर मार दी। इसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। युवक ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार थाना बरमाणा में संजीव कुमार पुत्र सुखराम गांव, डाकघर धार टटोह तहसील सदर जिला बिलासपुर ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में कहा है कि संतोष कुमार पुत्र नंदलाल और मदनलाल पुत्र जीत राम गांव और डाकघर धार टटोह के साथ गांव बल्ग का घाट की तरफ से पैदल अपने गांव टटोह को सड़क से आ रहे थे। उसी दौरान टटोह की तरफ से एक पिकअप नंबर एच पी 64ए-0582 तेज रफ्तार से आई। उसने उसे टक्कर मार दी और टक्कर लगने के कारण यह नीचे खेत की तरफ गिर गया। इसके साथ चल रहे संतोष कुमार और मदन को कोई चोट नहीं आई है। गाड़ी नंबर एचपी 64ए 0582 के चालक ने मौके पर गाड़ी नहीं रोकी और अपनी गाड़ी को मौके से भगाकर ले गया। डीएसपी संजय शर्मा ने कहा कि संजीव कुमार के बयान पर गाड़ी चालक एचपी 24 ए 0582 के चालक के खिलाफ धारा 279, 337 आईपीसी और 187 एमवी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।