फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मझेड़ में खाई में गिरी कार, बाप-बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई(बिलासपुर)। झंडूता-शाहतलाई सड़क पर सोमवार को एक कार खाई में गिर गई। कार में सवार बाप-बेटा घायल हो गए। गंभीर हालत को देखते हुए एक घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तलाई से बिलासपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार नघ्यार पंचायत के गांव नघ्यार निवासी बालकृष्ण (57) अपने पिता पाला राम (80) के साथ कार में सवार होकर आ रहे थे। घराण पंचायत के गांव मझेड़ के समीप कार अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट खाई में गिर गई। स्थानीय लोग गाड़ी के गिरने की आवाज सुन कर मौके पर सहायता के लिए पहुंचे। कार के अंदर फंसे बाप-बेटे को शीशे तोड़ कर बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तलाई पहुंचाया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल पाला राम की गंभीर हालत को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया। उधर तलाई पुलिस सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। वहीं डॉ. दिव्यंाश राणा ने बताया कि कार दुर्घटना में घायल दो व्यक्ति उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाए गए थे। बुजुर्ग की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें