फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वॉल्वो ट्राले से टकराईं, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट(बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर गरामौड़ा में शुक्रवार सुबह पांच बजे दो वॉल्वो बसों की सड़क पर खराब खड़े हुए एक ट्राले के कारण सामने से आ रहे सीमेंट से लदे ट्रक के साथ जोरदार टक्कर हो गई। इस कारण काफी देर तक नेशनल हाईवे पर जाम लगा रहा। सूचना पर स्वारघाट थाना से पुलिस ने मौके पर जाकर सड़क पर खराब खड़े हुए ट्राले को किनारे हटाया और सड़क बहाल करवाई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गरामोड़ा में नेशनल हाईवे पर ट्राला खराब हुआ खड़ा था जिस कारण इस स्थान में सड़क बड़ी तंग हो चुकी थी। जब शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे उक्त स्थान से कीरतपुर से स्वारघाट की तरफ दो वॉल्वो बसें आ रही थीं। जैसे ही कुल्लू डिपो की हिमसुता वॉल्वो दिल्ली से मनाली जा रही थी कि गरामौड़ा स्थान पर अचानक आगे से एक ट्रक के साथ आमने-सामने टक्कर हो गई। कुल्लू डिपो की बस के पीछे चल रही बिलासपुर डिपो की वॉल्वो बस टक्कर होने से 10 फुट पीछे रह गई। इस कारण बिलासपुर डिपो की इस बस के भी सामने वाले शीशे को नुकसान पहुंचा है। हालांकि इस सड़क दुर्घटना में दोनों बसों के चालक व ट्रक चालक को कोई चोट नहीं आई है। दोनों वॉल्वो बसों में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
डीएसपी नयना देवी संजय शर्मा ने बताया कि स्वारघाट थाना की पुलिस घटना के मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई हैं। इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें