फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और कार की टक्कर, बाल-बाल बचे चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। बीते मंगलवार देर रात एनएच-103 शिमला-धर्मशाला पर मझासू के पास ट्रक और कार की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर में कार काफी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। कार के मालिक प्रेम सिंह पुत्र चुन्नीलाल गांव गांदला डाकघर कुम्मी थाना रती जिला मंडी ने घुमारवीं थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि वह अपने दोस्तों के साथ अपने घर कुम्मी जा रहा था। इस दौरान मंझासू ढाबे के साथ एक ट्रक नंबर एचपी 24-3111 तेज रफ्तार से आया और कार नंबर एचपी33-9710 को टक्कर मार दी। हालांकि कार में बैठे किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है।
विज्ञापन

घुमारवीं थाना पुलिस ने ट्रक चालक बलदेव सिंह के खिलाफ थाना में लापरवाही की धारा के साथ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी राजेंद्र जस्वाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें