फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: फोरलेन निर्माण से जालपा माता मंदिर का रास्ता प्रभावित

विज्ञापन
खस्ताहाल संगीरठीं गांव और जालपा माता मंदिर को जाने वाला रोड। संवाद
विज्ञापन
मुख्य द्वार क्षतिग्रस्त, श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को परेशानी, लोगों ने मार्ग और प्रवेशद्वार दुरुस्त करने की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नौणी-भराड़ीघाट निर्माणाधीन फोरलेन की वजह से संगीरठी स्थित जालपा माता मंदिर का मुख्य द्वार और मंदिर तक पहुंचने वाला रास्ता प्रभावित हुआ है। निर्माण कार्य के दौरान मंदिर का मुख्य द्वार क्षतिग्रस्त हो गया है, जबकि गांव की ओर जाने वाला मार्ग भी पहले जैसी स्थिति में नहीं रहा। इससे स्थानीय ग्रामीणों के साथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है।
जालपा माता मंदिर संगीरठी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। मंदिर काफी पुराना बताया जाता है। आसपास के गांवों के लोग नियमित रूप से यहां पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए आते हैं। ऐसे में मंदिर तक पहुंचने वाले रास्ते की स्थिति लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि रास्ता प्रभावित होने से वाहन लेकर आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत होती है। वहीं बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए भी मंदिर तक पहुंचना आसान नहीं रहा। यह मार्ग केवल मंदिर तक पहुंचने के लिए ही नहीं, बल्कि ग्रामीणों की रोजमर्रा की आवाजाही के लिए भी इस्तेमाल होता है। ग्रामीणों को कामकाज और जरूरी सामान के लिए आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है।
धार्मिक आयोजनों के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में प्रभावित रास्ते से आवागमन और मुश्किल हो सकता है। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को स्थानीय रास्तों की जानकारी नहीं होती, इसलिए मंदिर तक स्पष्ट और सुविधाजनक पहुंच मार्ग होना जरूरी है।
विज्ञापन

बीडीसी सदस्य राजपुरा अमित कुमार ने कहा कि जालपा माता मंदिर क्षेत्र की पुरानी आस्था से जुड़ा स्थल है। फोरलेन निर्माण से मंदिर का मुख्य द्वार और रास्ता प्रभावित हुआ है। उन्होंने मांग की कि मंदिर के मुख्य द्वार को दोबारा तैयार करने के साथ रास्ते को भी सुविधाजनक बनाया जाए, ताकि श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को परेशानी न हो।

खस्ताहाल संगीरठीं गांव और जालपा माता मंदिर को जाने वाला रोड। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें