फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मांगों को लेकर एबीवीपी ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज में मांगों को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते एबीवीपी कार्यकर्ता। स्रोत: एबीवीपी
विज्ञापन
कक्षाओं में बैठने की उचित व्यवस्था, स्मार्ट बोर्ड लगाने की मांग
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव बहाल करने का मुद्दा भी उठाया

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बिलासपुर इकाई ने कॉलेज की विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार प्राचार्य पीएस कटवाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कक्षाओं में बैठने की उचित व्यवस्था और स्मार्ट बोर्ड लगाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

इकाई अध्यक्ष आयुष भारद्वाज ने बताया कि एबीवीपी समय-समय पर विद्यार्थियों की समस्याओं को उठाती है। उन्होंने बताया कि बीते कुछ समय से बिलासपुर कॉलेज में आ रही कमियों को लेकर विद्यार्थी परिषद ने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग उठाई कि कॉलेज के सभी शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए और छात्राओं के शौचालय में सेनेटरी डिस्पोजिंग मशीन स्थापित की जाए। कक्षाओं में बैठने की उचित सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। सभी कक्षाओं में स्मार्ट बोर्ड लगाया जाए। बीबीए और एमए कक्षाओं के लिए उचित कमरों की व्यवस्था की जाए। कैंटीन में रेट लिस्ट लगवाई जाए। इसके अलावा विद्यार्थियों का लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव बहाल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें