फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में तीसरे विकल्प के रूप में उभरेगी आप : ऋतुराज

विज्ञापन
बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में बातचीत करते आप नेता ऋतुराज। संवाद
विज्ञापन
पंचायत से विधानसभा तक दमखम से चुनाव लड़ेगी पार्टी
विज्ञापन

भाजपा-कांग्रेस की लूट से जनता परेशान

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। आम आदमी पार्टी (आप) ने दावा किया है कि हिमाचल में कराए गए सर्वेक्षण में 80 फीसदी लोगों ने पार्टी का समर्थन किया है। पार्टी पंचायत, निकाय और 2027 विधानसभा चुनाव पूरे दमखम से लड़ेगी। यह बात आप राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं प्रदेश प्रभारी ऋतुराज ने मंगलवार को बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही।
उन्होंने बताया कि संगठन को मजबूत करने के लिए जिला स्तर पर कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। पहले चरण में पांच जिलों में सम्मेलन हो चुके हैं, जबकि दूसरे चरण की शुरुआत ऊना और बिलासपुर से हुई है। ऋतुराज ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस की लूट की राजनीति से जनता परेशान है और तीसरे विकल्प के रूप में आप को स्वीकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने गुजरात का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी तीसरे विकल्प को लेकर संदेह था, लेकिन पहली बार चुनाव लड़ते हुए पार्टी को 14 फीसदी मत मिले और उपचुनाव में जीत दर्ज हुई। ऋतुराज ने कहा कि हिमाचल में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश सह प्रभारी विजय फुलारा, प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर, मीडिया प्रभारी बलदेव शर्मा, नंदलाल चंदेल व सुरेश कुमार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें