- पुलिस ने गश्त के दौरान पकड़ा, एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को 4.25 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ सदर थाने में एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम मंडी मानवा क्षेत्र की ओर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मंडी भराड़ी फोरलेन पुल की ओर से एक युवक मंडी मानवा लिंक रोड की ओर पैदल आ रहा था। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए रोका। जब उससे पूछताछ की तो वह घबरा गया। इस पर शक होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली। तलाशी में युवक के कब्जे से 4.25 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान विनोद कुमार (27) निवासी गांव चिल्ला डाकघर नोआ तहसील सदर के रूप में हुई है। मामले की पुष्टि एएसपी शिवराम चौधरी ने की है।