फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों के लिए चलाया जा रहा विशेष सत्यापन अभियान

Sat, 20 Sep 2025 11:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
41,700 पेंशनरों की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी, 7,479 पेंशनर शेष
विज्ञापन

निर्धारित समय तक पेंशनरों का सत्यापन न होने पर प्रभावित होगा पेंशन वितरण

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों के लिए विशेष सत्यापन अभियान शुरू किया है। यह अभियान सभी 49,179 पेंशनरों को शामिल करते हुए जिले, तहसील, पंचायत और स्थानीय स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला कल्याण अधिकारी रमेश बसंल ने बताया कि जिले में कुल 49,179 पेंशनरों में से 41,700 पेंशनरों की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि शेष 7,479 पेंशनरों की ई-केवाईसी अब भी शेष है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत पेंशनरों से आधार कार्ड, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और पूर्ण स्थायी पता सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों की नवीनतम जानकारी एकत्र की जा रही है। कहा कि यदि निर्धारित समय तक पेंशनरों का सत्यापन नहीं हो पाया, तो नए पोर्टल के माध्यम से पेंशन वितरण प्रभावित हो सकता है। उन्होंने कहा कि अधिकांश पेंशनरों का सत्यापन कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन कुछ लाभार्थी अभी भी शेष हैं। जिला कल्याण अधिकारी ने सभी लाभार्थियों, जिनमें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा, परित्यक्ता, एकल नारी पेंशन, दिव्यांग राहत भत्ता, कुष्ठ रोगी भत्ता, तथा ट्रांसजेंडर पेंशन शामिल हैं। इन सभी से अपील की है कि वे 30 सितंबर तक अपने सभी दस्तावेजों की नवीनतम जानकारी के साथ अपने स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संपर्क कर सत्यापन करवाएं। जिला कल्याण अधिकारी ने कहा कि सभी पेंशनरों से सहयोग मिलने पर पेंशन का वितरण समय पर किया जा सकेगा और किसी भी लाभार्थी को कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस अभियान का उद्देश्य पेंशन वितरण प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाना है ताकि सभी लाभार्थियों को समय पर लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें