फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: समारोह में 70 बसंत देख चुके पेंशनर को किया सम्मानित

Sun, 30 Nov 2025 11:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जुखाला इकाई की बैठक में 70 बसंत देख चुके पेंशनर को सम्मानित करते हुए। स
विज्ञापन
-श्री झंडा मंदिर परिसर में हुई जुखाला इकाई की द्विमासिक बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। हिमाचल प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन बिलासपुर की जुखाला इकाई की द्विमासिक बैठक और सम्मान समारोह दावीं घाटी के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री झंडा मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। इकाई के अध्यक्ष संतराम कश्यप ने अध्यक्षता की।
विज्ञापन

सम्मान समारोह में मुख्यातिथि के तौर पर जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष जगदीश दिनेश उपस्थित रहे। इकाई के अध्यक्ष संतराम कश्यप ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया। सभा की शुरुआत में दिवंगत लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इकाई के सचिव पुरुषोत्तम दास शर्मा ने गतिविधियों की विस्तृत जानकारी रखी। मुख्यातिथि ने 70 बसंत देख चुके पेंशनरों को सम्मानित किया। इन सदस्यों में संतराम कश्यप, उमा बंसल, हरिराम शर्मा, छोटा राम, गीता कौंडल, गीता शर्मा, शकुंतला देवी, सुखराम, रामकली शामिल रहे। उसके बाद सभी वक्ताओं ने सरकार से पेंशनर की लंबित मांगों को यथाशीघ्र पूरा करने की मांग की। साथ ही सरकार को यह भी चेताया कि यदि पेंशनर की मांगों के बारे में जल्दी ही कार्रवाई नहीं की गई तो सभी पेंशनर सरकार के विरुद्ध सड़कों पर उतरकर धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी। सम्मान समारोह के बाद सभी सदस्यों ने बिलासपुरी धाम का आनंद लिया और अगली बैठक में महर्षि मार्कंडेय मंदिर में मिलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी सचिव नरोत्तम धीमान, कोषाध्यक्ष सुरेश जोशी, खंड कार्यकारिणी के अध्यक्ष जय किशन शर्मा, सचिव राम प्रकाश, पंजगाई इकाई के प्रधान अश्विनी कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें