फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बेनला ब्राह्मणा में नया मार्ग तैयार, ग्रामीणों को मिली राहत

विज्ञापन
बेनला ब्राह्मणा में बनाया गया पक्का रास्ता। संवाद
विज्ञापन
ऊबड़-खाबड़ रास्ते की जगह अब सफर सुगम , 30 घरों को सुविधा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत बेनला ब्राह्मणा के वार्ड नंबर 2 में लोगों की मांग पर जिला परिषद निधि से दो लाख रुपये की लागत से नया रास्ता तैयार कर दिया गया है। यह मार्ग छोटा बेनला क्षेत्र के 20 से 30 घरों को जोड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि पहले यह रास्ता ऊबड़-खाबड़ था और बारिश या अन्य परिस्थितियों में लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती थी। अब नए बने मार्ग से बच्चों, बुजुर्गों और आम जनता के लिए स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और बाजार तक पहुंच आसान और सुरक्षित हो गई है। जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा ने कहा कि यह परियोजना ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि लोगों और पंचायत का सहयोग सराहनीय रहा। ग्रामीणों ने भी नए मार्ग का स्वागत करते हुए कहा कि इससे उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में बड़ी राहत मिली है और आने वाले समय में इस तरह के और विकास कार्यों की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें