फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: औहर में 65.5 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक वे-साइड एमेनिटी सेंटर

Mon, 10 Nov 2025 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सक्लूसिव
विज्ञापन

यात्रियों को होटल, फूड कोर्ट, पार्किंग जैसी सभी आधुनिक सुविधाएं होंगी उपलब्ध
घुमारवीं लोनिवि की ओर से बनाई जाने वाली है सबसे बड़ी परियोजना
विभाग ने शुरू की टेंडर प्रक्रिया, 18 माह में होगा काम पूरा

संजीव शामा
घुमारवीं(बिलासपुर)। पर्यटन को नई दिशा देने और यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से घुमारवीं उपमंडल के औहर में एक अत्याधुनिक वे-साइड एमेनिटी सेंटर बनाया जाएगा। परियोजना पर 65.5 करोड़ रुपये की लागत आएगी। यह घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की ओर से बनाई जाने वाली अब तक की सबसे बड़ी परियोजना होगी।
विभाग ने इसके लिए ई-टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है और इच्छुक फर्मों से 14 नवंबर तक बोलियां मांगी गई हैं। विभाग का लक्ष्य है कि निर्माण कार्य शुरू होने के बाद 18 माह के भीतर परियोजना पूरी की जाए। औहर में बनने वाला यह एमेनिटी सेंटर यात्रियों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस होगा। यहां एक आधुनिक होटल, फूड कोर्ट, रिटेल ब्लॉक, ओपन स्पेस, और किड्स गेमिंग जोन बनाया जाएगा। इसके अलावा शौचालय, पेयजल, विश्राम स्थल, पार्किंग एरिया, कैफेटेरिया और पर्यटक सूचना केंद्र जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। परिसर में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, साथ ही सड़क से सुगम प्रवेश और निकास मार्ग तैयार किए जाएंगे। इससे यात्रियों को आरामदायक और सुरक्षित ठहराव मिलेगा।
विज्ञापन

यह एमेनिटी सेंटर कुल्लू-मनाली मार्ग पर यात्रा करने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए बड़ा ठहराव स्थल साबित होगा। परियोजना पूरी होने के बाद औहर क्षेत्र पर्यटन और व्यापार का नया केंद्र बनने की उम्मीद है। परियोजना से स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। होटल, फूड कोर्ट, दुकानों और रखरखाव सेवाओं में बड़ी संख्या में रोजगार सृजित होने की संभावना है। अधिकारियों के अनुसार, यह एमेनिटी सेंटर हिमाचल में बनने वाले ऐसे आधुनिक स्थलों में से एक होगा, जहां यात्रा, विश्राम, भोजन, खरीदारी और मनोरंजन की सभी सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी। इससे प्रदेश के पर्यटन ढांचे को नई दिशा और रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन

कोट
औहर में बनने वाला यह वे-साइड एमेनिटी सेंटर घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। यह परियोजना न केवल पर्यटन को बढ़ावा देगी बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएगी। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाया जाए। इस परियोजना से औहर क्षेत्र आने वाले वर्षों में एक प्रमुख पर्यटन और व्यापारिक केंद्र के रूप में उभरेगा।
राजेश धर्माणी,तकनीकी शिक्षा मंत्री प्रदेश सरकार
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें