फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पोस्टरों और नारों से नशे के दुष्प्रभावों का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं कॉलेज में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत गतिविधियों का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वामी विवेकानंद राजकीय कॉलेज घुमारवीं में हेल्थ अवेयरनेस क्लब एवं एंटी ड्रग सेल की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में नशे के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में पोस्टर मेकिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में कॉलेज के 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिताओं के परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे। प्रतिभागियों ने पोस्टरों और नारों से नशे के दुष्प्रभावों का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. प्रीतम लाल ने कहा कि नशा युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और भविष्य को प्रभावित करता है। हमें मिलकर नशे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान को मजबूत बनाना होगा। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं और उन्हें स्वस्थ एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त भारत का सपना तभी साकार होगा, जब युवा वर्ग स्वयं जागरूक होकर समाज को भी जागरूक बनाएगा। हेल्थ अवेयरनेस क्लब एवं एंटी ड्रग सेल के संयोजकों ने भविष्य में भी इस प्रकार की जागरूकता गतिविधियों के आयोजन की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें