फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: वीर नारियों, वैटरन सैनिकों की समस्याओं पर प्रशासन के साथ हुई बैठक

Wed, 28 Jan 2026 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर में वैटरन सैनिकों की समस्याओं पर आयोजित बैठक में मौजूद अधिकारी व वैटरन सैनिक। स्रोत: व
विज्ञापन
अतिरिक्त उपायुक्त ने सुनी मांगें, शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन
विज्ञापन

मूलभूत सुविधाओं, शहीदों के नाम पर चौक, सड़क व गेट निर्माण पर हुई चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। वैटरन सैनिकों और वीर नारियों की विभिन्न समस्याओं, मांगों और सुझावों को लेकर बचत भवन में अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक हिमाचल प्रदेश वैटरन सैनिक कल्याण एवं विकास समिति के प्रदेशाध्यक्ष एवं एक्स सर्विसमैन सैनिक लीग बिलासपुर के अध्यक्ष वैटरन कैप्टन बालक राम शर्मा के नेतृत्व में किया गया।
प्रदेशाध्यक्ष कैप्टन बालक राम शर्मा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर एक बजे उपायुक्त के साथ बैठक होनी थी, लेकिन उनकी व्यस्तता के चलते अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर के साथ विस्तृत चर्चा की गई। कहा कि लंबे समय से वैटरन सैनिक और वीर नारियां अपनी समस्याएं संगठन के माध्यम से प्रशासन तक पहुंचा रहे हैं, लेकिन संबंधित विभागों से समय पर जवाब और समाधान नहीं मिल पा रहा है, जिससे सैनिक समुदाय में निराशा व्याप्त है। बताया कि 14 जनवरी 2026 को वैटरन डे के अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार को मुख्यातिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, जहां समस्याओं के समाधान की मांग रखी गई थी। बैठक में शहीद स्मारकों के रखरखाव, कार्यक्रमों के लिए मूलभूत सुविधाओं, शहीदों के नाम पर चौक, सड़क व गेट निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए गए। अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर ने सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र अवगत करवाने और आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिन मांगों या शिकायतों के लिखित आवेदन अब तक कार्यालय में प्राप्त नहीं हुए हैं, उन्हें शीघ्र जमा करवाया जाए, ताकि प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके। बैठक में कैप्टन संजय कुमार,सूबेदार मेजर कुलवंत पटियाल, कैप्टन मुख्तियार सिंह,सूबेदार मेजर संजीव कुमार,सूबेदार रणजीत सिंह,सूबेदार वचन सिंह चंदेल,सूबेदार नानक चंद,सूबेदार संजीव डोगरा, कैप्टन सोहन लाल मन्हास,वारंट ऑफिसर अवतार सिंह चंदेल,सूबेदार मेजर विपिन चंद शर्मा,वीर नारी निशा देवी सहित अन्य वैटरन सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट
शहीद स्मारक पर चौकीदार रखने की मांग
शहीद स्मारक की साफ-सफाई और सुरक्षा को लेकर चौकीदार नियुक्त करने की मांग उठाई गई। बताया गया कि असामाजिक तत्व वहां नशा और हुड़दंग करते हैं। प्रशासन ने चौकीदार नियुक्त करने का आश्वासन दिया।
इनसेट
कार्यक्रमों के लिए टीन शेड व सुविधाओं की जरूरत
जिला स्तर पर सैनिकों और वीर नारियों के कार्यक्रमों के दौरान बारिश से बचाव के लिए टीन शेड, कार्यालय व बैठक कक्ष, पीने के पानी की व्यवस्था, महिला-पुरुष शौचालय निर्माण की मांग रखी गई।
विज्ञापन

इनसेट
शहीदों के नाम पर सड़क, गेट और प्रतिमा की मांग
शहीद नरेश कुमार के नाम पर मलरांव-टिहरी रोड व गेट, शहीद बलदेव कुमार के गांव मरुड़ा-शाहतलाई में चौक पर प्रतिमा, शहीद नंतराम के नाम पर फोरलेन चौक व उनके घर के पास गेट बनाने की मांग दोहराई गई। कई वैटरन सैनिकों ने एंबुलेंस रोड और भूमि विवादों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि लंबे समय से कोई ठोस कार्रवाई न होने से वे हताश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें