फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नयना देवी मार्ग पर श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी

विज्ञापन
श्री नयना देवी जी में दुर्घटनाग्रस्त हुई श्रद्धालुओं की कार। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
माता के दर्शन कर पंजाब लौट रहे थे श्रद्धालु, सभी को आईं मामूली चोटें
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में शनिवार देर रात बड़ा हादसा होने से टल गया। माता के दर्शन कर पंजाब लौट रहे श्रद्धालुओं की कार बड़े मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आईं, जबकि किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार देर रात उस समय हुआ, जब पंजाब के श्रद्धालु माता श्री नयना देवी के दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे। बड़े मोड़ के समीप सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार सड़क से नीचे जा गिरी। वाहन में करीब पांच से छह श्रद्धालु सवार थे। हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद अन्य श्रद्धालु और लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी यात्रियों को मामूली चोटें आईं और किसी को भी गंभीर चोट नहीं लगी। घटना के बाद मौके पर राहत कार्य शुरू किया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार यदि वाहन अधिक गहराई में गिर जाता तो हादसा गंभीर हो सकता था। घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें