फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: रविवार को मां नयना के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, 50 हजार ने किए दर्शन

विज्ञापन
श्री नयना देवी जी में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
पंजाब, हिमाचल सहित अन्य राज्यों से पहुंचे श्रद्धालु, मंदिर के बाजारों में भी रही खूब रौनक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। छुट्टी का दिन होने के चलते पंजाब, हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों से करीब 50 हजार श्रद्धालु माता के दरबार पहुंचे। श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर माता के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। दिन चढ़ने के साथ श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई। भक्तों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान कई श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में चल रहे लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। दिनभर लंगर में भी श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का असर मंदिर क्षेत्र के बाजारों में भी देखने को मिला। मंदिर के आसपास स्थित प्रसाद, पूजा सामग्री, खिलौने और अन्य सामान की दुकानों पर दिनभर ग्राहकों की आवाजाही रही। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से स्थानीय दुकानदारों और कारोबारियों के चेहरे भी खिले नजर आए।
विज्ञापन

मंदिर अधिकारी चतर सिंह रनौत ने बताया कि रविवार को करीब 50 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। उन्होंने कहा कि दिनभर दर्शन व्यवस्था सुचारु रही और श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें