फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कुटैहला में व्यक्ति ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
घर की निचली मंजिल में की आत्महत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। उपमंडल स्वारघाट के कुटैहला गांव में 38 वर्षीय व्यक्ति घर में मृत मिला। युवक की पहचान राकेश कुमार (38) पुत्र जोगिंद्र सिंह, निवासी गांव कुटैहला के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर थाना स्वारघाट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस को मृतक के 18 वर्षीय बेटे ने बताया कि उसके पिता जबली स्थित एक सर्विस स्टेशन में कार्यरत थे। उसकी माता करीब पांच माह पहले मायके चली गई थीं। इसके बाद से पिता तनाव में रहने लगे थे। उनका आईजीएमसी शिमला से उपचार चल रहा था। बेटे ने पुलिस को बताया कि 28 जुलाई को कॉलेज से घर लौटने पर उसने घर के दरवाजे खुले पाए। काफी तलाश के बाद पिता घर की निचली मंजिल में अचेत अवस्था में मिले। इसके बाद उसने शोर मचाकर परिजनों और ग्रामीणों को बुलाया तथा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। मकान की तलाशी के दौरान सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें