फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: नम्होल में 9 से 11 अक्तूबर तक लगेगा पशु मंडी व किसान मेला

विज्ञापन
नम्होल में आयोजित मेला समिति की बैठक में मौजूद सदस्य। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
मेला मैदान में समिति की बैठक, तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर किया मंथन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पशु मंडी एवं किसान मेला समिति नम्होल की बैठक रविवार को मेला मैदान में समिति के कार्यकारी अध्यक्ष नंद लाल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में इस वर्ष आयोजित होने वाले पशु मंडी एवं किसान मेले की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई।
समिति ने निर्णय लिया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी 9, 10 और 11 अक्तूबर 2026 को नम्होल में पशु मंडी एवं किसान मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों से विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में सुझाव लिए गए। पशुपालकों, किसानों और मेले में आने वाले लोगों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने, व्यवस्था बनाए रखने और विभिन्न गतिविधियों के संचालन को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

कार्यकारी अध्यक्ष नंद लाल ठाकुर ने कहा कि पशु मंडी एवं किसान मेला नम्होल क्षेत्र की महत्वपूर्ण परंपरा है। इसके सफल आयोजन के लिए समिति के सभी सदस्यों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि मेले से संबंधित तैयारियां समय पर पूरी की जाएंगी और आयोजन के दौरान निर्धारित नियमों एवं मानदंडों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में महासचिव शोभा राम ठाकुर, कोषाध्यक्ष नंद लाल कौंडल, मीडिया प्रभारी सुभाष ठाकुर सहित समिति के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। समिति ने क्षेत्रवासियों, किसानों और पशुपालकों से मेले के सफल आयोजन में सहयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें