फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: फोरलेन के रास्ते फिर पकड़ी गई शराब की बड़ी अवैध खेप

Fri, 26 Jun 2026 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिकअप से 207 पेटी शराब बरामद, डेढ़ माह में दूसरी बड़ी कार्रवाई
विज्ञापन

तस्करी के नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। बिलासपुर में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन से 207 पेटी अवैध शराब बरामद की है। बरामद खेप में 200 पेटी बीयर और सात पेटी अंग्रेजी शराब शामिल है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लगातार दूसरी बड़ी बरामदगी के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और किस क्षेत्र में इसकी सप्लाई की जानी थी।
पुलिस के अनुसार गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक पिकअप वाहन को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। चालक से शराब से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने पूरी खेप को कब्जे में लेकर वाहन जब्त कर लिया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपी की पहचान सुनील कुमार निवासी घुमारवीं के रूप में हुई है। जांच में पुलिस शराब की खेप के स्रोत और गंतव्य का पता लगाने में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस तस्करी के पीछे कोई संगठित गिरोह सक्रिय तो नहीं है। पुलिस संबंधित लोगों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

कोट

जिले में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर अवैध शराब की तस्करी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि यदि कहीं अवैध शराब या नशे के कारोबार की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके। - अभिषेक धीमान, एसपी, बिलासपुर
विज्ञापन


इनसेट

डेढ़ माह में दूसरी बड़ी बरामदगी

सदर थाना क्षेत्र में यह डेढ़ माह के भीतर अवैध शराब की दूसरी बड़ी खेप पकड़ी गई है। इससे पहले पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों के दौरान पुलिस ने जबली के पास फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक से 150 पेटी बीयर बरामद की थी। उस मामले में भी चालक शराब से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाया था और उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। लगातार सामने आ रहे मामलों ने संकेत दिए हैं कि फोरलेन मार्ग का इस्तेमाल अवैध शराब की तस्करी के लिए करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि पुलिस की सख्ती और लगातार नाकाबंदी के चलते तस्करों की योजनाएं नाकाम हो रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी प्रमुख मार्गों पर निगरानी और सघन जांच अभियान जारी रहेगा, ताकि अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें