फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मिनटों का सफर अब घंटों में, बरठीं क्षेत्र की तीन सड़कें बंद

Wed, 18 Mar 2026 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
मरम्मत कार्य के चलते बंद की गई बरठीं क्षेत्र की सड़क। संवाद
विज्ञापन
लोगों को उठानी पड़ रही परेशानी, मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा करने की मांग
विज्ञापन

विभाग ने एक साथ चलाया है तीनों सड़कों का काम

संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के बरठीं क्षेत्र में एक साथ तीन प्रमुख सड़कों के बंद होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ये सभी सड़कें क्षेत्र को झंडूता मुख्यालय से जोड़ती हैं और इन पर निर्माण व मरम्मत कार्य चल रहा है।
बंद सड़कों में सुन्हाणी पुल से सेर चौक तक की मुख्य सड़क, भल्लू से बलघाड़ मार्ग और मलारी से कुठेड़ा मार्ग शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग द्वारा इन मार्गों पर कार्य किया जा रहा है। विभाग के अनुसार, सुन्हाणी पुल-सेर चौक सड़क को 31 मार्च तक बंद रखा जाएगा, जहां आधुनिक तकनीक से तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि विभाग इन सड़कों को चरणबद्ध तरीके से बंद करता तो इतनी परेशानी नहीं होती। तीनों मार्गों के एक साथ बंद होने से लोगों को पनौल होकर झंडूता या कोटधार की ओर लंबा रास्ता तय करना पड़ रहा है। इससे जहां पहले कुछ मिनटों में तय होने वाला सफर अब घंटों में पूरा हो रहा है, वहीं समय और ईंधन की भी अतिरिक्त खपत हो रही है। स्थानीय लोगों ने विभाग से मांग की है कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए और वैकल्पिक मार्गों की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अभियंता सचिन नड्डा ने बताया कि मलारी-कुठेड़ा सड़क मार्ग को जल्द खोल दिया जाएगा, जिससे लोगों को कुछ राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि विभाग अन्य मार्गों पर भी तेजी से कार्य पूरा करने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें