फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: बैहरन में कल होगा ऐतिहासिक दंगल, तैयारियां पूरी

Fri, 15 May 2026 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ी माली के विजेता को इनाम में 51 हजार और मिलेगा गुर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के बैहरन में हर तीसरे साल आयोजित होने वाले विशाल दंगल का आयोजन किया जा रहा है। 16 मई को सवाल और 17 मई को दंगल का होगा।
विज्ञापन

बैहरन गांव में हर तीसरे साल क्षेत्रवासियों के आपसी सहयोग से मई महीने में विशाल दंगल का आयोजन किया जाता है। इसका इतिहास बहुत पुराना है। दंगल कमेटी बैहरन के अध्यक्ष नंद लाल ठाकुर और उपाध्यक्ष सत्यपाल वर्मा ने बताया कि यह कुश्ती प्रतियोगिता हर तीसरे साल क्षेत्रवासियों के आपसी सहयोग से मई महीने में होती है। उन्होंने बताया कि हमारे बुजुर्गों की जानकारी के अनुसार बैहरन कुश्ती प्रतियोगिता का इतिहास करीब तीन सौ साल से भी अधिक समय पुराना है। यह हमारी बुजुर्गों से चली आ रही पुरानी परंपरा है। इस बार दंगल में चार माली से विजेता पहलवानों का सम्मानित किया जाएगा। पहली माली बिलासपुरी केसरी अंडर-20 में विजेता पहलवान को 31 हजार व गुर्ज और उप विजेता पहलवान को 21 हजार रुपये दिए जाएंगे। दूसरी माली में हिमाचल केसरी विजेता पहलवान को 41 हजार व गुर्ज और उप विजेता पहलवान को 31 हजार। तीसरी माली में पूर्व प्रधान स्वर्गीय राजेंद्र सिंह ठाकुर के नाम रहेगी जिसमें विजेता पहलवान को 51 हजार व गुर्ज और उपविजेता पहलवान को 41 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। चौथी बड़ी माली के विजेता पहलवान को 51 हजार और गुर्ज जबकि उप विजेता पहलवान को 41 हजार रुपये देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दंगल में प्रदेश और बाहरी राज्यों के पहलवान दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें