फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच लाख रुपये का अनुदान

Mon, 08 Sep 2025 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
उपायुक्त बिलासपुर को राहत कोष के लिए चेक सौंपते भंडारी राम वर्मा। स्रोत: डीपीआरओ
विज्ञापन
कोठीपुरा के 81 वर्षीय भंडारी राम आपदा राहत के लिए आए आगे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपमंडल सदर की ग्राम पंचायत कोठीपुरा के चंगर पलासनी गांव के 81 वर्षीय भंडारी राम वर्मा प्रदेश में आई आपदा में राहत के लिए आगे आए हैं। भंडारी राम ने मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच लाख रुपये का अनुदान दिया। उन्होंने उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार को चेक भेंट किया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान देने के लिए भंडारी राम वर्मा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनका यह नेक कार्य समाज के दूसरे लोगों को भी प्रेरित करने का कार्य करेगा। 81 वर्षीय भंडारी राम वर्मा भारतीय वायु सेना से बतौर मास्टर वारंट ऑफिसर (एमडब्ल्यूओ) के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं और वर्तमान में वह कोठीपुरा पंचायत के चंगर पलासनी गांव में निवास कर रहे हैं। इस अवसर पर एसडीएम सदर डॉ राजदीप सिंह भी मौजूद रहे। एसडीएम ने कहा कि भंडारी राम दूसरे लोगों के लिए भी प्रेरणा बने हैं। उनका यह योगदान बहुत सराहनीय और बड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें