फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: रुस्तम-ए-कहलूर के खिताब के लिए 3 मई को होगा महा दंगल

Thu, 30 Apr 2026 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
रुस्तम-ए-कहलूर के खिताब के लिए अखाड़ा तैयार करते हुए समिति। स्रोत: जागरूक पाठक।
विज्ञापन
विजेता पहलवान को गुर्ज, 31 हजार रुपये देकर किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पीर लखदाता अखाड़ा कमेटी बिलासपुर की ओर से शहर में 3 मई को ऐतिहासिक और विशाल दंगल रुस्तम-ए-कहलूर का आयोजन किया जा रहा हैं। यह वार्षिक छिंज दंगल इस बार भी पूरे उत्तर भारत के पहलवानों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन

रुस्तम-ए-कहलूर के प्रतिष्ठित खिताब के लिए अखाड़े में पहलवान अपनी-ताकत और तकनीक का प्रदर्शन करेंगे। रुस्तम-ए-कहलूर खिताब के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए जिला बिलासपुर कुमार खिताब के लिए भी विशेष मुकाबले होंगे। इसमें 12 से 17 साल तक की आयु के युवा पहलवानों के कड़े मुकाबले होंगे। बिलासपुर कुमार खिताब के विजेता पहलवान को 5,100 रुपये और गोल्डन कलर मेडल प्रदान किया जाएगा। इसी तरह रुस्तम-ए-कहलूर के खिताब के लिए हर राज्य के पहलवानों के बीच कड़े मुकाबले होंगे और इन मुकाबलों में से क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल मुकाबलों से फाइनल कुश्ती के लिए प्रवेश मिलेगा। रुस्तम-ए-कहलूर का खिताब जीतने वाले पहलवान को गुर्ज और 31 हजार रुपये जबकि उपविजेता को 21 हजार रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया जाएगा। पूरे दंगल में हर कुश्ती पर हर पहलवान को बाकायदा सम्मानजनक राशि अखाड़ा कमेटी की ओर से दी जाएगी। कमेटी ने स्पष्ट किया है कि फाइनल कुश्ती मुकाबलों में हिस्सा लेने वाले पहलवानों को खिताब हासिल करने के लिए अपनी कुश्ती का निर्णय करना अनिवार्य होगा। यदि निर्धारित समय सीमा समाप्त होने तक कुश्ती का कोई फैसला नहीं हो पाता है, तो ऐसी स्थिति में गुर्ज व खिताब किसी भी पहलवान को नहीं दिया जाएगा। इसके स्थान पर केवल विजेता राशि को ही दोनों पहलवानों में बराबर-बराबर बांट दिया जाएगा। इस पर कोई अपील मान्य नहीं होगी। कमेटी ने पहलवानों से गुजारिश की है कि वह खिताब हासिल करने के लिए कुश्ती में आर-पार का फैसला जरूर करें। दंगल में हिस्सा लेने वाले इच्छुक पहलवानों के लिए पंजीकरण का समय भी निर्धारित कर दिया गया है। खिताबी मुकाबलों में अपना नाम दर्ज करवाने के लिए पहलवानों को दंगल वाले दिन दोपहर 3 बजे तक अखाड़ा कमेटी के पास अपनी प्रविष्टि दर्ज करानी होगी। इसके बाद किसी भी पहलवान का नाम शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें