फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मत्स्य पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल, बिलासपुर में स्थापित होगा फिश पार्लर

Sat, 07 Nov 2026 06:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में मत्स्य उत्पादों के विपणन और मत्स्य पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आईटीआई चौक के समीप मत्स्य जागरूकता केंद्र में फिश पार्लर स्थापित किया जाएगा। यहां लोगों को पहली बार जीवित और ताजी मछली खरीदने की सुविधा मिलेगी, साथ ही पर्यटक पारंपरिक हिमाचली मछली व्यंजनों का स्वाद भी चख सकेंगे।
विज्ञापन

निदेशक एवं प्रारक्षी मत्स्य ओम कांत ठाकुर ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर उपलब्ध स्थान और आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान सहायक निदेशक पंकज ठाकुर, सहायक निदेशक (मत्स्य निदेशालय) सोमनाथ पटियाल और मत्स्य अधिकारी बलजीत सिंह मौजूद रहे। भविष्य में यहां विभिन्न मत्स्य उत्पादों की बिक्री के लिए भी व्यवस्थित केंद्र विकसित किया जाएगा, जिससे स्थानीय मछुआरों और सहकारी सभाओं को नया मंच मिलेगा।
जागृति भवन की प्रथम मंजिल पर पर्यटन विभाग का लेक व्यू कैफे संचालित हो रहा है। दोनों केंद्रों के आपसी समन्वय से आगंतुकों को ताजी मछली से तैयार पारंपरिक व्यंजन उपलब्ध करवाए जाने की संभावना है। मत्स्य विभाग की इस पहल से जिले में मछली की खपत बढ़ने के साथ मत्स्य पालकों के लिए आय के नए अवसर सृजित होंगे और लेक व्यू कैफे में पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें