फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा करने वाला खुद तो बर्वाद होता ही है, वातावरण भी करता है खराब : संदीप

Sat, 07 Dec 2024 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज में आयोजित संवाद सत्र में उपस्थित मुख्यातिथि व अन्य । संवाद
विज्ञापन
बिलासपुर कॉलेज में संवाद सत्र का आयोजन, वक्ताओं ने किया मार्ग दर्शन
विज्ञापन

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने कराया कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से नेशनल एक्शन प्लान फॉर ड्रग डिमांड रिडक्शन के तहत शनिवार को राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में संवाद सत्र (जैम सेशन) आयोजित किया। इसमें पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। अतिरिक्त जिला न्यायवादी अंशुल रतन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
एसपी संदीप धवल ने कहा कि नशे की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। विशेषकर युवा पीढ़ी बड़ी तेजी से इसकी चपेट में आ रही है। नशा युवा पीढ़ी को अंदर ही अंदर खोखला कर रहा है। नशीले पदार्थों के सेवन से व्यक्ति न केवल अपनी शारीरिक हानि करता है, बल्कि परिवार के साथ सामाजिक वातावरण को भी खराब कर देता है। जिले में नशे को रोकने के लिए पुलिस विभाग उचित कदम उठा रहा है। नशे की तस्करी को रोकने के जगह-जगह नाके लगाए जा रहे हैं। अतिरिक्त जिला न्यायवादी अंशुल रतन ने बताया कि नशे को रोकने के लिए एनडीपीएस एक्ट जैसे कड़े कानून बनाए गए हैं, लेकिन इस समस्या को पूरी तरह समाप्त करने के लिए प्रत्येक नागरिक को आगे आना चाहिए। सरकार ने नशीले पदार्थों की अवैध फसलों को नष्ट करने, नशीले पदार्थों को जब्त करने, इनमें संलिप्त तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करने के साथ आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत करवाने के लिए कई जागरुकता अभियान चलाए हैं। यदि युवा पीढ़ी को अध्यात्म की जोर जोड़ा जाए तो इस समस्या पर काबू पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुंजन गैर सरकारी संस्था के निदेशक विजय कुमार ने कहा कि कड़ी स्पर्धा के इस युग में माता-पिता की आशाओं एवं उम्मीदों पर खरा न उतरने और तनाव के कारण भी कई युवा नशे की ओर अग्रसर होते हैं। सभी युवाओं को इस प्रवृत्ति से बचना चाहिए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पीसी कटवाल, जिला परिषद सदस्य प्रोमिला बसु, एक पहल संस्था से अजय शर्मा, मानव सेवा ट्रस्ट से पीसी बंसल, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. ज्योत्सना गौतम और जिला कल्याण अधिकारी रमेश चन्द बंसल ने इस कार्यशाला में अपने विचार साझा किए। छात्रों ने नशे पर समूह गान, एक शानदार लघु नाटिका प्रस्तुत की। इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी झंडूता कमल कांत शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी घुमारवीं रमेश नड्डा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बिलासपुर कॉलेज में आयोजित संवाद सत्र में उपस्थित मुख्यातिथि व अन्य । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें