फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: पहली अक्तूबर को शहर में चलेगा स्वच्छता और नशा विरोधी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीसी की अध्यक्षता में बैठक में तैयारियों पर मंथन,नगर परिषद के 11 वार्डों समेत 14 स्थानों पर होंगी गतिविधियां
विज्ञापन

विद्यार्थी, युवा और स्वयंसेवी संगठन भी लेंगे भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। क्लीन ड्रग-फ्री अभियान के शुभारंभ को लेकर शुक्रवार को अतिरिक्त उपायुक्त रुपिंदर कौर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें एक अक्तूबर को होने वाली गतिविधियों, विभागीय समन्वय और अधिकारियों की जिम्मेदारियों पर चर्चा की गई। अभियान का शुभारंभ सुबह 10 बजे होगा।
अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि बिलासपुर शहर में नगर परिषद के 11 वार्डों समेत कुल 14 निर्धारित स्थानों पर एक साथ अभियान चलाया जाएगा। यहां स्वच्छता अभियान, भांग उन्मूलन और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता से जुड़ी गतिविधियां होंगी। शहर से लगती ग्राम पंचायतों में भी लोगों की भागीदारी से कार्यक्रम किए जाएंगे। प्रत्येक स्थान पर जिला स्तर के एक अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया जाएगा, जो अभियान की अगुवाई और गतिविधियों की निगरानी करेगा। नगर परिषद की ओर से सभी 11 वार्डों में सफाई कर्मचारियों, उपकरणों और वार्ड सदस्यों की तैनाती की जाएगी। बमटा, ओयल और नौणी पंचायतों में बीडीओ सदर के माध्यम से महिला मंडलों, स्थानीय समूहों और लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान में स्कूलों, महाविद्यालयों और आईटीआई के विद्यार्थियों के साथ एनसीसी, एनएसएस, यूथ रेडक्रॉस, खेल अकादमियों, स्पोर्ट्स हॉस्टल और माई भारत युवा क्लबों के स्वयंसेवक शामिल होंगे। आशा कार्यकर्ताओं, नर्सिंग विद्यार्थियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी जोड़ा जाएगा। क्षेत्रीय अस्पताल परिसर और आसपास भी सफाई अभियान चलाया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि स्वच्छ और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है। मार्केट एसोसिएशन, बार एसोसिएशन, वरिष्ठ नागरिकों, गैर सरकारी संस्थाओं और स्थानीय संगठनों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। भांग उन्मूलन सहित अन्य गतिविधियों के दौरान विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों की सुरक्षा प्राथमिकता रहेगी। पुलिस के साथ समन्वय कर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की जाएगी। स्वयंसेवकों को दस्ताने, पेयजल और प्राथमिक उपचार की सुविधा भी दी जाएगी। बैठक में अभियान में बेहतर योगदान देने वाले विद्यार्थियों, युवा स्वयंसेवकों और सामुदायिक कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित करने पर भी चर्चा हुई। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें