फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: तड़ौन के भरवाल नाले पर डेढ़ करोड़ से बनेगा पुल, 50 लाख जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं पेज के लिए लीड
विज्ञापन


विकास की बात

बिलासपुर-हमीरपुर संपर्क मजबूत करेगा भरवाल नाले पर नया पुल
19.75 मीटर लंबे पुल के बनने से लोगों के समय और पैसे दोनों की होगी बचत

संजीव शामा
घुमारवीं (बिलासपुर)। विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं की ग्राम पंचायत तड़ौन में भरवाल नाले पर नया पुल बनेगा। यह पुल बिलासपुर और हमीरपुर जिलों के बीच संपर्क को मजबूत करेगा और स्थानीय लोगों की आवाजाही को सरल एवं सुरक्षित बनाएगा। इसके लिए सरकार ने 1 करोड़ 55 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है। पुल करोट, डिबला और रोपड़ी रोड के समीप बनाया जाएगा। इसके लिए 50 लाख की पहली किस्त जारी हो गई है।
पुल बन जाने के बाद न केवल दोनों जिलों के बीच की दूरी कम होगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को यातायात की बेहतर सुविधा भी मिलेगी। करीब 19.75 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण गांव रोपड़ी के पास किया जाएगा। यह पुल जिला हमीरपुर के गौटा गांव से होकर गुजरेगा और उखली के पास नेशनल हाईवे से जुड़ेगा। इसके बन जाने से बिलासपुर और हमीरपुर जिले के हजारों लोग प्रतिदिन लाभान्वित होंगे। फिलहाल, दोनों जिलों के बीच आवाजाही के लिए लंबा और समय लेने वाला सफर तय करना पड़ता है, लेकिन पुल बन जाने से समय, पैसे और दूरी दोनों की बचत होगी। लोक निर्माण विभाग राशि मिलने के बाद अब विभाग मौके का निरीक्षण करेगा। यदि निर्माण स्थल सरकारी भूमि पर है तो इसे सीधे वन विभाग की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। वहीं, यदि भूमि निजी निकली, तो संबंधित मालिकों से गिफ्ट डीड ली जाएगी ताकि निर्माण कार्य में कोई बाधा न आए। विभाग का प्रयास है कि सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी की जाएं और निर्माण कार्य समय पर शुरू हो। सरकार की ओर से पुल निर्माण के लिए राशि मंजूर किए जाने के बाद क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का मानना है कि यह परियोजना समय पर पूरी होगी और जल्द ही दोनों जिलों के लोग पुल का उपयोग कर सुरक्षित और सुगम यात्रा कर सकेंगे। पुल का निर्माण पूरी तरह आधुनिक तकनीक और मजबूत निर्माण सामग्री के साथ किया जाएगा, जिससे यह कई दशकों तक टिकाऊ रहेगा। साथ ही पुल के दोनों किनारों पर पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित रास्ता भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
स्थानीय लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार में फायदा
पुल बनने के बाद शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी आएगी। ग्रामीणों को पुल बनने के बाद सुविधाओं के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। दोनों जिलों के बीच बेहतर सड़क संपर्क होने से व्यवसाय, कृषि उत्पादों के लेन-देन और आपातकालीन सेवाओं में भी सुविधा बढ़ेगी। - राजेश धर्माणी, तकनीकी शिक्षा मंत्री प्रदेश सरकार
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें