फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान मॉडल में चकोरी स्कूल का दबदबा

Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
Bilaspur
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा में आयोजित सदर खंड का विज्ञान मेला संपन्न हो गया है। शनिवार को आयोजित समापन समारोह में बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष राम लाल ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन

दो दिनों तक चले विज्ञान मेले में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मॉडल प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चकोरी ने प्रथम, आर्यन स्कूल ने दूसरा तथा लोहारडा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में शक्ति पब्लिक स्कूल नयनादेवी की पल्लवी शर्मा और ऋतिका पहले पायदान पर रही। डीएवी बिलासपुर से अभिनव व नेहा ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं कोठीपुरा स्कूल के करिश्मा और दीपक ने तीसरा ईनाम झटका। सीनियर अरबन वर्ग में डीएवी बरमाणा के रोहित व आयुष ने प्रथम, डीएवी बिलासपुर के सूक्ष्म व दीक्षांत ने द्वितीय तथा नव ज्योति स्कूल के सुमित व आयुष ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर अरबन वर्ग में प्रथम स्थान डीएवी बरमाणा से सिद्धार्थ व अभिनव के नाम रहा, जबकि दूसरे स्थान पर डीएवी बिलासपुर से सुजल व सिद्धांत ने बाजी मारी। जूनियर रुरल वर्ग में रामापा परनाली से पंकज व हेमराज, सुई सुराड से प्रियंका व प्रशांत ने दूसरा तथा रायल स्कूल स्वाहन से अभिनव व दिनेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एक्टिविटी कार्नर के सीनियर वर्ग में आर्यन पब्लिक स्कूल बिलासपुर के दीपांकर, डीएवी बिलासपुर से अर्चित क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहे। सीनियर अर्बन वर्ग में सुनील डीएवी बिलासपुर तथा डीएवी बरमाणा से अंशुमन ने बाजी मारी। सीनियर रुरल वर्ग में सौरभ रावमापा लखनू तथा सुरजीत रावमापा पंजगांई का दबदबा रहा। समापन अवसर पर विज्ञान अध्यापक संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार, महासचिव शिव नड्डा, पंचायत प्रधान रतन लाल ठाकुर, एसएमसी प्रधान बलवीर सिंह, विज्ञान अध्यापक संघ सदर खंड के अध्यक्ष राजेंद्र डोगरा, झंडूता के अजय शर्मा, राजकीय अध्यापक संघ सदर के अध्यक्ष सोहन लाल, केशवानंद, विनोद, दलीप कुमार सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें