बिलासपुर। किरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण कार्य में लगे वाहन चालकों ने गाड़ियों के वेतनमान की अदायगी नहीं होने पर जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रशासन और फोरलेन प्रबंधन के खिलाफ किए इस प्रदर्शन के बाद उपायुक्त डा. अजय शर्मा को ज्ञापन भी सौंपा गया।
निर्माण कार्य में लगे वाहनों के मालिकों ने प्रशासन के मामले में कोई दखल-अंदाजी नहीं करने पर रोष व्यक्त किया है। गरामोड़ा से जगातखाना तक अपने टिप्पर, टैंकर, जेसीबी सहित अन्य गाड़ियों के मालिकों व चालकों ने वेतनमान की अदायगी न होने पर प्रशासन को आड़े हाथों लिया है।
इससे पहले परिधि गृह बिलासपुर में भी वाहन मालिकों ने निर्माण कार्य कर निजी कंपनी रोष प्रदर्शन किया। इसके बाद बिलासपुर-घागस सड़क के साथ कुडी पंचायत स्थित कंपनी के कार्यालय के बाहर भी आपरेटरों ने नारेबाजी कर रोष प्रदर्शन किया। मामले को भड़कता देखकर कंपनी अधिकारियों ने आपरेटरों से बात की तब जाकर मामला थोड़ा शांत हुआ। ऑपरेटरों रणजीत सिंह, कुलदीप सिंह, गुलाब सिंह, बालक राम, जसवीर सिंह, रवि सिंह, राजीव कुमार, रूप लाल, जयमल सिंह, पवन कुमार का कहना है कि निजी कंपनी गरामोड़ा से जगातखाना तक काम दूसरी कंपनी को सौंप दिया था। अब कोई गाड़ियों के भुगतान की अदायगी करने का तैयार नहीं। पांच करोड़ का भुगतान लटका हुआ है। आपरेटरों ने जिलाधीश बिलासपुर डा. अजय शर्मा ने को ज्ञापन भी सौंपा। डा. अजय शर्मा उपायुक्त बिलासपुर कंपनी के अधिकारियों से बातचीत कर भुगतान के निर्देश दिएं जाएंगे। जिन्होंने सेवाएं दी है। उनको भुगतान अवश्य होगा