फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बिलासपुर के व्यक्ति की मौत

Tue, 13 May 2014 05:32 AM IST
Bilaspur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
झंडूता (बिलासपुर)। बिलासपुर के झंडूता इलाके से सोलन के अर्की में एक अनुष्ठान करवाने जा रहे व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। सोलन जिले के दाड़लाघाट के समीप कराड़ा घाट के समीप एक तेज रफ्तारी ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक चालक इसके बाद फरार हो गए। दुर्घटना में घायल हुए दोनों व्यक्तियों को आईजीएमसी शिमला ले जाया गया। जहां एक की मृत्यु हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसका आईजीएमसी में उपचार हो रहा है।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार झंडूता के बलघाड़ पंचायत के कोलका निवासी 50 वर्षीय सुखदेव और उसका रिश्तेदार सुनील कुमार निवासी जामली अर्की जा रहे थे। कराड़ाघाट के समीप सोमवार रात एक ट्रक चालक ने उनके बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों बुरी तरह से जख्मी हो गए। दोनों को 108 एंबुलेंस में आईजीएमसी शिमला ले जाया गया। तब तक देर हो चुकी थी। आईजीएमसी में सुखदेव को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सुनील कुमार की हालत भी गंभीर बनी हुई है। उसे पांव में फ्रेक्चर के साथ ही सिर-बाजू में भी चोटें आई हैं। मृतक सुखदेव अपने चाय की दुकान चलाता था। जबकि अपने यजमानों के घर जाकर अनुष्ठान भी करवाता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। सोमवार को मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। पंचायत प्रधान बाबू राम राणा ने बताया कि सुखदेव की मौत से उसके परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूटा है। उन्होंने मृतक परिवार को उचित आर्थिक मदद देने की सरकार से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें