फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंदरौर में संपन्न हुआ एनसीसी सप्ताह

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Bilaspur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बिलासपुर। प्रथम हिमाचल प्रदेश नौसेना एनसीसी इकाई बिलासपुर के तत्वावधान में आयोजित एनसीसी सप्ताह शुक्रवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंदरौर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतिभागी एनसीसी कैडेट्स ने जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर रैली निकालकर लोगाें को जागरूक करने का प्रयास किया।
गत 19 नवंबर से शुरू किए गए एनसीसी सप्ताह के तहत शुक्रवार को अंतिम दिन कमान अधिकारी कमांडर आरएस वर्मा की अगुवाई में वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंदरौर से रैली निकाली गई। कंदरौर स्कूल के प्रधानाचार्य अमरनाथ बंगा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्य बाजार से होकर निकाली गई रैली में लगभग 100 कैडेट्स ने भाग लिया। इस दौरान उन्हाेंने कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा व भ्रष्टाचार जैसी कुरीतियों को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए लोगों को जागरूक किया। नारेबाजी के माध्यम से उन्होंने जल व पर्यावरण संरक्षण तथा राष्ट्रीय एकता व अखंडता की अलख भी जगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंदरौर में एनसीसी सप्ताह के अंतिम दिन आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी कैडेट्स ने विभिन्न किस्मों के पौधे लगाए तथा साथ ही उनकी सुरक्षा व देखभाल का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी मनोज कुमार शर्मा, मुख्य प्रशिक्षक ठाकुर गुरपाल सिंह, प्रशिक्षक पीयूष शर्मा, शिव कुमार व जनसंपर्क अधिकारी जसपाल सिंह के साथ ही कंदरौर स्कूल के अध्यापक भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें