फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी न होने के कारण 8 योजनाएं ठप8 योजनाएं ठप्प

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरठीं(बिलासपुर)। बरठीं और आसपास के क्षेत्रों की पांच पंचायतों में आईपीएच विभाग की योजनाएं मात्र 17 कर्मचारियों के सहारे चल रही है। कर्मचारी कम होने के कारण क्षेत्र के लोगों को जहां परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं कर्मचारियों पर भी कार्य का अतिरिक्त भार है। हालांकि बरठीं में विभाग के पास 85 कर्मचारियों के पद स्वीकृत हैं लेकिन उसमें से वर्तमान में 68 पद रिक्त चल रहे हैं। वहीं स्टाफ की कमी के कारण किसानों की फसलों को पानी देने के उद्देश्य से बनाई गई आठ सिंचाई एवं पेयजल योजनाएं पूर्ण रूप से ठप पड़ी हुई हैं जिनमें न तो कोई पंप ऑपरेटर है और न ही स्कीमों पर कोई चौकीदार।
उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत बड़गांव, सुन्हाणी, बलोह, बरठीं व समोह में लगभग आठ हजार कनेक्शन हैं जिन पर अपनी सेवाएं देने के लिए विभाग के पास मात्र 17 कर्मचारी जो दिन भर पानी खोलने व बंद करने में लगे रहते हैं। चौकीदार न होने के कारण कई योजनाओं के दरवाजे तोड़ कर चोर अंदर घुस कर सामान चुरा कर ले जाते हैं।
विज्ञापन

गत वर्ष भी सुन्हाणी योजना से चोर मोटर को उठा कर ले गए थे जिस कारण विभाग को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। चौकीदार न होने से चोरी की संभावनाएं और भी प्रबल हो जाती हैं। विभाग में पाइप फीटर, पंप ऑपरेटर, हेल्पर व वेल्डर सहित अन्य कर्मचारी न होने से सिंचाई एवं पेयजल उपलब्ध करवाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ एक मामलों में विभाग द्वारा पुलिस में प्राथमिकी भी दर्ज करवाई गई है लेकिन चोरों का अभी तक कोई भी सुराग नहीं लगा है।
सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि प्रदेश में 45 हजार कर्मचारी सिंचाई एवं पेयजल विभाग में तैनात होने चाहिए लेकिन वर्तमान में मात्र पंद्रह हजार कर्मचारी ही प्रदेश में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। विभाग में 30 हजार कर्मचारियों के रिक्त पद चल रहे हैं। कुछ अधिकारियों का कहना है कि सेवानिवृत्ति के बाद जो पद खाली होता है उसमें नए कर्मचारी की तैनाती होनी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है जिस कारण विभाग में जो पद रिक्त हो रहे हैं वह लगातार रिक्त ही चल रहे हैं।
विज्ञापन

उधर सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के सहायक अभियंता सुरेंद्र ठाकुर व कनिष्ठ अभियंता मोहम्मद गफूर ने बताया कि रिक्त पदों को भरने के लिए आला अधिकारियों के लिए कई बार पत्राचार के माध्यम से अवगत करवाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें