फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च के बाद शहर में लगने वाले हर होर्डिंग का नप वसूलेगी शुल्क

विज्ञापन
2000 rupees
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। नगर परिषद बिलासपुर के इलाके में लोगों को अब अपनी घरों की छतों पर कंपनियों व अन्य व्यावसायिक गतिविधियों की होर्डिंग लगाना महंगा पड़ने वाला है। लोगों को इन होर्डिंग को लगाने के लिए पहले नगर परिषद बिलासपुर से इजाजत लेनी होगी। जबकि इसकी एवज में कुछ राशि भी नगर परिषद को देनी होगी। इसके अलावा नप शहर के कुछ ऐसी जगहों को भी चयनित करेगी जहां पर होर्डिंग लगाए जा सकें।
गौरतलब है कि बिलासपुर नगर परिषद को बने हुए काफी लंबा अरसा हो चुका है लेकिन आज तक यहां पर कभी भी घरों की छतों पर होर्डिंग व अन्य स्थानों पर लगी होर्डिंग लगाने का शुल्क किसी से नहीं लिया गया है जिससे नगर परिषद को किसी तरह की आमदनी भी इन होर्डिंग से नहीं हो रही थी।
विज्ञापन

जबकि स्थानीय लोग, व्यापारी व कंपनियां नि:शुल्क में यहां पर होर्डिंग लगाकर कंपनी की ब्रांडिंग कर रही हैं। लोग भी अपने घरों की छतों पर होर्डिंग लगाकर पैसा कमा रहे हैं लेकिन अब नगर परिषद ने इन होर्डिंग को अपने क्षेत्र में लगाने के लिए शुल्क लेने का मन बना लिया है। हालांकि अभी तक किसी तरह के कोई भी रेट तय नहीं किए गए हैं लेकिन नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि मार्च माह के बाद से होर्डिंग पर नप शुल्क वसूलना शुरू कर देगी। इससे जहां नप की आय में बढ़ोतरी होगी, वहीं रुके हुए कई कार्यों को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन

नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी ऊर्वशी वालिया का कहना है कि होर्डिंग लगाने व इसके शुल्क लेने को लेकर नगर परिषद कार्य कर रही है। उम्मीद है कि मार्च माह के बाद से बिलासपुर नगर परिषद के इलाके में होर्डिंग लगाने का शुल्क लगना शुरू हो जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें